लव जिहाद; शादी के आठ साल बाद खुला पति का राज तो सन्न रह गई पत्नी, उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

गाजियाबाद। बुधवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद से लव जिहाद का हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक हिंदू महिला से मुस्लिम लड़के ने नाम बदल कर पहले प्यार किया, फिर शादी कर ली।

आठ साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन पत्नी को उसके धर्म के बारे में भनक तक नहीं लगी, लेकिन अब उसका राज खुल चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राज खुल जाने के बाद आरोपी पति उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। महिला के दो बच्चे हैं। इसके बावजूद उसने धर्म परिवर्तन से साफ इंकार कर दिया। ससुराल वालों ने ज्यादा दबाव बनाया, तो वो घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगी। लेकिन पति अपनी मां और भाई के साथ वहां भी आ धमका। उसके साथ मारपीट की गई।

इसके बाद महिला ने लोकल थाने में शिकायत दर्ज करा दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी पति को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया। ये मामला गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके का है।

आरोपी पति रिकी उर्फ नावेद दिल्ली के वजीराबाद का रहने वाला है। पीड़ित महिला का नाम अर्चना है। दोनों ने साल 2015 में शादी की थी। इसके बाद आठ साल तक साथ रहे। इस दौरान दो बच्चे भी हुए।

अर्चना के मुताबिक, आरोपी से उसकी मुलाकात शादी के कुछ महीने पहले ही हुई थी। उसने अपना नाम रिकी बताया था। दोनों के बीच प्यार हो गया, तो परिजनों की सहमति पर उसने उसके साथ शादी कर ली। इसके बाद दोनों दिल्ली के वजीराबाद में ही साथ रहने लगे।

इस बीच पांच साल के अंदर उनके दो बच्चे भी हो गए। इसी बीच अर्चना को जब अपने पति का राज पता चला, तो वो सन्न रह गई। रिकी मुस्लिम है। उसका असली नाम नावेद है। उसने शुरू में इसका विरोध किया, लेकिन बच्चों की वजह से चुप हो गई। इसका फायदा उठाकर नावेद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। कई बार घर मौलवी को लाकर धर्म बदलवाने की कोशिश की, लेकिन उसने विरोध कर दिया।

इसके बाद उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। उसकी सास गुलनाज और जेठ जावेद इसमें नावेद का साथ दिया करते थे। आखिरकार परेशान होकर अर्चना अपने बच्चों को लेकर गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की छाबड़ा कॉलोनी में चली आई। वहां अपने रिश्तेदारों के बीच रहने लगी।

नावेद उसे परेशान करने वहां भी पहुंच जाता। 19 नवंबर को वो कुछ लोगों के साथ आया और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, जिसके पीड़िता ने शालीमार गार्डन थाने में पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत के केस दर्ज किया है। आरोपी के भाई ने भी हिंदू लड़की के साथ शादी की है।