केविएस राष्ट्रीय फुटबॉल खेल : देहरादून संभाग विजेता

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के तत्‍वाधान में 52वीं केविएस राष्ट्रीय फुटबॉल खेल U-17 बालक वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 14 संभागीय स्तर की टीमों नें भाग लिया। यह राष्ट्रीय खेल 2 नवंबर से 6 नवंबर, 2023 तक रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हुआ। इसकी मेजबानी केवि सीआरपीएफ, रांची ने की।

इसका फ़ाइनल मैच विगत सोमवार को खेल गया। विजेता देहरादून संभाग रहे। दूसरे स्थान पर एर्णाकुलम संभाग और तीसरे स्थान पर रांची संभाग रहा। इस राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह के मुख्य अतिथि DIG (CRPF, CTC T&IT, रांची) हरजिन्दर सिंह ने विजेताओं को पुरस्‍कृत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ के प्राचार्य मंटू कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। मैच के दौरान बड़ी संख्‍या में दर्शक उपस्थित थे। उन्‍होंने खिलाड़ि‍यों का उत्‍साहवर्धन किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।