रांची। एनएमओपीएस/झारखंड आफिसर्स, टीचर्स एंड इम्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की प्रांतीय कार्यकारिणी ने प्रांतीय कमेटी का विस्तार किया। प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह और महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने चार नए सदस्यों को प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल किया।
इसमें शिक्षक दिलीप कुमार राय को प्रदेश प्रिंट मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि राय एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी भी हैं।
इनके अलावा वन विभाग के मनोरंजन कुमार को प्रांतीय उपाध्यक्ष, ऊर्जा विभाग के आशीष कुमार को प्रांतीय उप महासचिव, उच्च माध्यमिक शिक्षा के कार्तिक प्रसाद वर्मा को प्रांतीय अंकेक्षक और माध्यमिक शिक्षा के प्रकाश कुमार को हजारीबाग जोन का समन्वय मनोनीत किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।