Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में 3 नवंबर को बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 2 नवंबर से मौसम बदलेगा। कई जिलों में 3 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 1 नवंबर को दी।

तापमान में वृद्धि

राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍सियस की गिरावट हो सकती है।

कल रहेगी ये स्थिति

कल यानी 2 नवंबर को आं‍शिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहेगा।

3 नवंबर को यहां बारिश

राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 2 नवंबर को गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

यहां पढ़ सकते हैं अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।