Jharkhand: मुंबई पुलिस ने गिरिडीह से दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

झारखंड अपराध
Spread the love

गिरिडीह। रविवार को साइबर ठगों की तलाश में गिरिडीह पहुंची मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस दोनों आरोपियो को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई।

बताया गया कि माता रमा बाई आंबेडकर मार्ग थाना के एसआई एकनाथ चंद्रकांत के नेतृत्व में थाना के एएसआई रोहित और कांस्टेबल आए हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश वर्मा और राजा तुरी शामिल हैं। प्रकाश वर्मा बेंगाबाद के बेलातांड़ गांव का रहने वाला है, जबकि राजा तुरी मुफ्फसिल थाना इलाके के सेंट्रलपीठ का रहने वाला है।

मुंबई थाना के एसआई एकनाथ के अनुसार दोनों आरोपियों ने बीते अगस्त में मुंबई के रमाबाई आंबेडकर मार्ग थाना इलाके के हॉस्पिटल संत जार्ज हॉस्पिटल की नर्स ज्योतिषी बराय के बैंक खाते से 50 हजार की ठगी की थी। पूछताछ के दौरान प्रकाश वर्मा और राजा तुरी ने कबूला कि वे बैंक खातों से लाखों रुपये फर्जी लिंक भेज कर उड़ा चुके हैं।

भुक्तभोगी नर्स ने मुंबई के रमा बाई आंबेडकर मार्ग थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस की जांच में आईपी एड्रेस दोनों का गिरिडीह के बेंगाबाद और सेंट्रलपीठ बताया। फिर शनिवार को ही मुंबई पुलिस गिरिडीह पहुंची और नगर थाना पुलिस के सहयोग से रविवार को दोनों को पकड़ लिया।