Jharkhand : छठ पर सरकारी कर्मचारियों को पहले मिलेगा नवंबर का वेतन

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर। सरकार ने छठ पर कर्मचारियों को पहले वेतन देने का निर्णय लिया है। इसका आदेश वित्त विभाग की विशेष सचिव दीप्ति जयराज ने 17 नवंबर, 2023 को जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि छठ पूजा के आलोक में राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि माह नवंबर, 2023 के मासिक वेतन का भुगतान 17 नवंबर, 2023 से किया जाए। वेतन भुगतान झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय, विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को करना है।

विशेष सचिव ने वेतन भुगतान करने की सूचना एजी सहित संबं‍धित विभाग के अध्‍यक्षों को दी गई है। जानकारी हो कि इससे पहले पर्व-त्‍योहार के अवसर पर सरकार वेतन भुगतान एडवांस में करती रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।