झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी विकास तिर्की की मृत्‍यु, दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रथम बैच के अधिकारी विकास तिर्की (45 वर्ष) की इलाज के क्रम में शुक्रवार की रात मृत्‍यु हो गई। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज सीएमसी वेल्लोर से चल रहा था। शनिवार शाम 4 बजे कांके सुकुरहुट्टू स्थित कब्रिस्तान में आरसी चर्च के फादर ने अनुष्ठान के बाद मिट्टी दी।

परिजनों के अनुसार हाल ही में वेल्लोर से इलाज कराकर कांके सेमरटोली स्थित घर लौटे थे। वर्तमान में वे श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में उप निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनकी असामयिक मृत्‍यु पर झासा के पदाधिकारियों के बीच शोक का माहौल रहा।

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम ने कहा कि विकास तिर्की का असमय चले जाना राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनकी मृत्‍यु पर झासा के अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रोम, कुंवर पहान, मतियस टोप्पो, अजय तिर्की, कुलदीप तिर्की, हेमंत टोप्पो, झारखंड आंदोलनकारी रतन तिर्की, प्रभाकर तिर्की, कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा, झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, समनुर मंसुरी, रंजीत टोप्पो, सुजीत कुजूर, सोनू मुंडा सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।