चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले में फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इसमें कई जवानों को घायल होने की सूचना है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लगाया गया है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना चाईबासा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हेसाबंद में 23 नवंबर, 2023 की सुबह हुई। यहां नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाई के लिए आईईडी लगा रखा था।
वहां लगाया गया आईईडी बम ब्लास्ट हो है। सीआरपीएफ 174 बीएन के सीटी/जीडी हफीजुर रहमान जख्मी हो गए। उक्त जवान की स्थिति स्थिर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लगाया गया है।
चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वहां ऑपरेशन चल रहा है और 3-4 दिन पहले भी एक घटना घटी थी, उससे पहले भी घटनाएं हुई हैं। सीआरपीएफ के जवान वहां नक्सलियों के सफाए के अंतिम चरण पर हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।