Horoscope Today : 13 नवंबर, 2023
मेष
दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में मीठे सपने देगा। वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। शराब का सेवन करने से बचें।
वृष
सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ विचारों में बदलाव लाएं। समझ का दायरा बढ़ेगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। उधार लिया पैसा वापस करना पड़ सकता है। जब अकेलापन महसूस करें, तब परिवार की मदद लें। यह अवसाद से बचाएगा। रोमांटिक ख़्यालों को हर किसी को बताने से बचें। सहकर्मियों के सहयोग से मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे।
मिथुन
ऊर्जा से लबरेज़ होंगे। जो भी करेंगे, उसे आधे वक़्त में ही कर देंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है। धन लाभ तो हो सकता है, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। दिन को रोमांचक बनाने के लिए दोस्त और परिवार के साथ समय बिताएं। साथी के साथ बाहर जाते वक़्त अच्छे से व्यवहार करें। नए कामों को पूरा करने में महिला सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कर्क
इच्छा और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। धन की आवाजाही दिन भर होती रहेगी। दिन ढलने के बाद बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो मदद कर सकते हैं। प्यार के नज़रिए से दिन बेहद ख़ास रहेगा। प्रेम को देखकर प्रेमी गदगद हो जाएगा।
सिंह
शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आराम की ज़रूरत है। नशा का सेवन नहीं करना चाहिए। नशे की हालत में कोई कीमती सामान खो सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। लक्ष्यों का पीछा करने के लिए उम्दा दिन है। दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं।
कन्या
अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है। यह मानसिक तनाव को मार भगाने का बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। प्रिय के साथ अच्छा बर्ताव करें। थोड़ा-सा मोलभाव और चतुरता काफ़ी फ़ायदा पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है।
तुला
दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा। किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, उन्हें कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदार और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा लुत्फ़ ले पाएंगे।
वृश्चिक
आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, उन्हें कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की आशंका को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। कई कामों को छोड़कर पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ मजे करने वाले हैं।
धनु
खेलकूद में हिस्सा लेने की ज़रूरत है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। रोमांटिक मुलाक़ात ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। जब तक आपको तसल्ली नहीं हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को नहीं दें। जीवनसाथी के साथ प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
मकर
आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर नहीं जाएं। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा के साथ मानवीय मूल्यों को ख़ुद में संजोना आपको पहचान दिलाएगा। इससे जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। किसी वजह से ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किया गया निवेश समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। जीवनसाथी ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसकी वजह से प्रेमी नाराज हो जाएगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है।
मीन
बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। चाहकर भी घर वालों को समय नहीं दे पाएंगे। विवाहित महिला और पुरुष एक-दूसरे में घुल जाएंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)