Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 6 नवंबर, 2023

मेष

दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से कुछ निजी काम पूरे होंगे। आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन

परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

कर्क

दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने की चाहत रखने वाले छात्रों के सपने साकार हो सकते हैं।

सिंह

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंद की अनुभूति होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। खास विषय पर उनसे बातचीत कर सकते हैं। बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं डायरी में जुड़ेगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे।

कन्या

दिन ठीक-ठाक रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी काम के लिये सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में सतर्क रहना चाहिए।

तुला

दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। कुछ खास काम निपटाने के लिए रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हि‍ल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।

वृश्चिक

दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिये वाहवाही मिलेगी। खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए कोई नया आईडिया सूझेगा। परेशानियां दूर होगी।

धनु

जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है। टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है। सफलता कदम चूमेगी।

मकर

दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट फायदा दिलायेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ

तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना फायदेमंद रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन

कोई दोस्त घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। परेशानियां दूर होगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)