बेबसी : पैसे के अभाव में गांव नहीं आ सका बेटे का शव, वीडियो कॉल से परिजनों ने किए अंतिम दर्शन

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। कमाने गए बेटे की मुंबई में मौत हो गई। पैसे के अभाव बेबस परिजन वहां से शव घर नहीं मंगा सके। वीडियो कॉल से परिजनों ने उसका अंतिम दर्शन किए। वहीं, शव का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया।

यह वाक्‍या झारखंड के हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत का है। बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी स्वर्गीय अंतु पंडित का 22 वर्षीय पुत्र नीलकंठ बीते 30 अक्‍टूबर को मुंबई काम करने गया था। वहां 1 नवंबर को सीढ़ी से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के लिए मुंबई के साइन अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पैसे के अभाव में परिजन चाहकर भी शव गांव नहीं ला सके। परिजन मुंबई भी नहीं जा सके। लिहाजा मृतक नीलकंठ का अंतिम दर्शन मोबाइल फोन पर वीडियो कॉलिंग कर कराई गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिजनों के मुताबिक मृतक नीलकंठ पंडित का मुंबई में ही अंतिम संस्कार मंगलवार को कर दिया गया। मौत की खबर से घर की महिलाओं की चीख-पुकार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।