हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर के मजदूर की मुंबई में मौत हो गयी। यह खबर सुनने के बाद परिवार में शोक है। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। गांव में सन्‍नाटा पसर गया है।

सीढ़ी से गिरने से गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर निवासी अंतु पंडित कस 22 वर्षीय पुत्र नीलकंठ पंडित बीते 30 अक्‍टूबर को मुंबई काम करने गया था। वहां 1 नवंबर को सीढ़ी से गिर गया। इससे उसके सि‍र पर गंभीर चोट लगने से वह कोमा में चला गया। उसे इलाज के लिए मुंबई के साइन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

समा रहे हैं मौत के मुंह में

इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट की। उन्‍होंने कहा कि झारखंड के नौजवानों के मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की आये दिन मौत की खबर सामने आती रहती है।

हफ्तों बाद घर आती है लाश

प्रवासी मजदूरों की सबसे ज्यादा तादाद बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले से है। वे रोजी कमाने के लिए दूसरी जगहों में जाते है। अपना घर छोड़कर परदेस गये इन मजदूरों की जिंदगी कष्ट में बीतती है। मौत के बाद भी उनकी रूह को चैन नसीब नहीं होती है। कभी-कभी लाश हफ्ते भर बाद आती है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।