उत्तरकाशी में बन रहे सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर आई अच्‍छी खबर, देखें ये वीडियो

अन्य राज्य देश
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग में बन रहे सुरंग में फंसे लगभग 40 श्रमिकों को बचाने की को‍शिश युद्ध स्तर पर जारी है। श्रमिकों को लेकर एक अच्‍छी खबर सामने आई है। यह जानकारी वहां का निरीक्षण करने के बाद उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने खुद दी।

बारहमासी में सड़क संपर्क के लिए ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह टनल बनाया जा रहा है। इसका एक हिस्‍सा धंस जाने से 40 श्रमिक वहां फंस गए हैं। फंसे मज़दूरों में झारखंड के श्रमिक भी शामिल हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग पर स्थित सिलक्यारा सुरंग में हुए भूमि धंसाव का स्थलीय निरीक्षण करने और कल से चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करने सिलक्यारा पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी विशेषज्ञ एजेंसियां श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने का काम कर रही हैं। इस समय हमारी प्राथमिकता है कि सभी 40 श्रमिकों को बाहर निकाला जाए। हम उनके परिजनों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अच्छी बात ये है कि श्रमिकों से संपर्क स्थापित हो गया है।

जानकारी हो कि दिवाली की अहले सुबह सिलक्यारा में एक निर्माणाधीण टनल का एक हिस्सा टूट गया था। इस हादसे में 40 से अधिक मजदूरों के फंस गए। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।