गिरजा फाउंडेशन ने विद्यालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

झारखंड
Spread the love

प्रिंस वर्मा

रजरप्पा (रामगढ़)। छत्तर मांडू स्थित शारदा शिशु विद्या मंदिर में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण 15 नवंबर को किया गया। पाठ्य सामग्री का बितरण गिरजा फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ। समारोह में गायत्री मन्दिर के वरिष्ठ पुजारी रामवृक्ष पांडेय ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा जरूरी हैं। शिक्षा के बिना बेहतर भविष्य की कल्पना नहीं की ज सकती हैं। शिक्षित होकर ही सशक्त समाज  का निर्माण संभव है।

हार्ट सर्जन डॉ संतोष पांडेय ने कहा कि हर जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ गिरजा फाउंडेशन काम कर रहा हैं। गरीबों का मदद करना ही प्राथमिकता हैं। गिरजा फाउंडेशन सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेता है। इस दौरान डॉ सुरुचि पांडेय, शमा पांडेय, आकांक्षा पांडेय ने बच्चों के बीच मिठाई का पैकेट बांटा। कहा कि पढ़ाई में कुछ भी समस्या आती हैं तो गिरजा फाउंडेशन मदद करेगा।

आईएएस अधिकारी सतीश पांडेय ने कहा कि जीवन में सफलता तब मिलेगी, जब लक्ष्य को तय कर मेहनत करेंगे। लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर हासिल होगी। उन्होंने कहा कि जीवन मे शॉर्टकट कुछ नही हैं। सफलता धैर्य और मेहनत से मिलती हैं।

मौके पर समाजसेवी ज्वाला सिंह, तरनजीत सिंह, सुधांशु पांडेय, मनियम साव, विजय साव, दिवाकर दांगी, विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के पूनम पांडेय सहित शिक्षिका रेणु कुमारी, जलेश्वरी देवी, प्रेम कुमार, पंकज कुमार, काजल कुमारी, पम्मी देवी, वीणा कुमारी, बहादुर महतो, पंकज महतो, सुमन कुमारी आदि थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।