सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल में रविवार को कराई जाएगी गंगा आरती

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल में रविवार को बनारस की तर्ज पर गंगा आरती कराई जाएगी। यह जानकारी युवा संघर्ष सेना प्रमुख अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय ने दी।

सतबहिनी झरना तीर्थ 24 एकड़ में विद्यमान है। यहां लाखों छठ व्रती व्रत किया करते हैं। यहां दो वर्षों से युवा संघर्ष सेना की टीम द्वारा छठ महापर्व को लेकर साफ-सफाई कराई जाती है।

टीम द्वारा इस वर्ष भी सतबहिनी झरना तीर्थ में सभी छठ घाट, सूर्य मंदिर परिसर, माँ भगवती के सामने व हनुमान मंदिर परिसर की लगातार तीन दिनों तक साफ-सफाई कराई गई।

अनूप कुमार उपाध्याय ने बताया कि टीम द्वारा रविवार की दोपहर 2 बजे से छठ व्रतियों के बीच फल का वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे से वाराणसी से पहुंचे विद्वान पंडितों की टीम द्वारा विधिवत गंगा आरती की जाएगी। यह बनारस की तर्ज पर आधारित होगा।

उपाध्‍याय ने बताया कि रात 9 बजे से भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। युवा संघर्ष सेना की टीम सोमवार की अहले सुबह उगते भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों को दूध भी उपलब्ध कराएगी।

उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन में युवा संघर्ष सेना के केंद्रीय अध्यक्ष झुनू सिंह, उपाध्यक्ष ब्रह्मदयाल उपाध्याय व महासचिव विवेका पांडेय तन-मन व धन से लगे हुए हैं। साथ ही टीम के सभी सदस्य भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।