- मिल बांट कर खाने से प्रेम और सद्भावना बढ़ता है : हसीब अहमद
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पिठोरिया के मदनपुर स्थित जीएम मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रांगण में 24 नवंबर को फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल स्कूल परिसर में लगाये। सभी बच्चों ने मिल जुलकर तरह-तरह के पकवानों को आनंद लिया। बच्चों ने स्टॉल की साज-सज्जा भी स्वयं की।
इस से पूर्व आयोजित सभा में स्कूल के निदेशक हसीब अहमद ने कहा कि कला कोई भी हो, छोटी नहीं होती। जिसके हाथ में हुनर है, वे कभी दूसरों का मोहताज नहीं होते। स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान प्राप्त करने की जगह नहीं, बल्कि स्कूल छात्र- छात्राओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण से उन्हें लैस करने का माध्यम भी है।
प्राचार्य नकीब अहमद ने फूड फेस्ट के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि आज के भौतिकवादी युग में इंसान बहुत संकुचित मानसिकता का हो गया है, वह अपनी चीजें किसी और से बांटना नहीं चाहता। इस आयोजन यह बताने का प्रयास हो रहा है कि बच्चे अपनी चीजें बांटना सीखें। अपने हिस्से की रोटी वह अपने दोस्तों, जरूरतमदों और गरीबों को बांटें।
शिक्षिका हनी हसन ने फेस्ट के शुभारंभ से ठीक पहले खाद्यान्न, फल और फ़ूलों से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी बच्चों को दी। बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का लुत्फ स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य प्रभारी इम्तियाज अंसारी, हनी हसन, इंशा हसन, एजाज अहमद, सबीहा परवीन, मुस्कान परवीन, अफ़साना परवीन व सबा फातिमा ने प्रमुख भूमिका अदा की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।