धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) की मंडल रेल प्रबंधक के साथ इस वर्ष पांचवी स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक 29 नवंबर, 2023 को शुरू हुई। मंडल रेल प्रबंधक सभागार में आयोजित इस बैठक का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार और सहयोग मंडल कार्मिक अधिकारी आरआर लकड़ा ने किया। रेलकर्मियों के पक्ष की अध्यक्षता अपर महामंत्री सह पीएनएम इंचार्ज मो ज़्याऊद्दीन ने की।
बैठक में पहले दिन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डीएल चौरसिया, वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार, वरीय मंडल अभियंता (स्टेट) आरके सोनवाल और सहायक विद्युत अभियंता (सामान्य) एसके घोषाल एवं ईसीआरकेयू की ओर से सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा सहित बीके साव, आरके सिंह, सोमेन दत्ता, आईएम सिंह, रूपेश कुमार, एके तिवारी, सुनील कुमार सिंह, महेन्द्र प्रसाद महतो, जेके साव और एन के खवास शामिल हुए।
बैठक में रेलकर्मियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस पर संबंधित अधिकारियों ने अपना वक्तव्य रखा। संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों पर सार्थक पहल करने के आश्वासन दिये हैं।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- मंडल कार्यालय में प्रमुख स्थलों पर वॉश बेसिन एवं वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए।
- विद्युत विभाग के कर्मचारियों का मई, 2021 से जुलाई, 2022 तक के ओवरटाइम भत्ते का भुगतान किया जाए।
- पाथरडीह यार्ड में हाई मास्ट लाईट लगाई जाए।
- धनबाद पावर हाऊस के भवनों के छत चूने की समस्या का हल किया जाए। शौचालय की व्यवस्था की जाए।
- पाथरडीह कैरेज विभाग में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाए।
- पुराना स्टेशन धनबाद स्थित विवेकानंद इंस्टीट्यूट की जर्जर स्थिति को ठीक किया जाए।
- धनबाद प्लेटफार्म पर स्थित कैरेज कक्ष की मरम्मत कार्य को पूरा किया जाए।
- हॉस्पिटल सब स्टेशन में मुख्य सड़क से ट्रांसफरमर रूम तक पीसीसी पाथवे बनाया जाए।
- रेल आवास आवंटन नहीं हुए कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता स्वीकृत की जाए।
- टोरी शिवपुर सेक्शन में फेल्योर अटैंड करने जाने वाले कर्मचारियों को आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाए।
- पाथरडीह रेल अस्पताल में पानी की आपूर्ति व्यवस्था के लिए वहां की डीप बोरिंग में सबमर्सिबल पंप लगाया जाए।
- लातेहार रेलवे कालोनी में स्ट्रीट लाइट लगाई जाए।
- चोपन क्षेत्र के रेलकर्मियों के आकस्मिक इलाज के लिए हेरिटेज अस्पताल वाराणसी से अनुबंध किया जाए।
- कोडरमा अस्पताल में एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए।
- धनबाद मंडल के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों की बहाली की जाए।
- मंडल के रेलकर्मियों की गंभीर बीमारी और आकस्मिक इलाज के लिए रांची के रानी चिल्ड्रेन, रामप्यारी अस्पताल, दुर्गापुर के हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल से अनुबंध की जाए।
- टोरी में रेलकर्मियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर अस्पताल की शुरुआत की जाए। चिकित्सक की पदस्थापना की जाए।
- पीएमई के लिए धनबाद अस्पताल आने वाले रनिंग कर्मचारियों के लिए रनिंग रूम में ठहरने की व्यवस्था की जाए।
- टोरी शिवपुर, टोरी रांची और बरकाकाना रांची में कार्य करने वाले लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर को मिनिमम गारंटीड किमी के भुगतान की व्यवस्था की जाए।
- बरकाकाना क्रू लॉबी में बैठने की व्यवस्था की जाए। शौचालय की भी व्यवस्था की जाए।
- बरवाडीह रनिंग रूम में सब्सिडी युक्त मील की व्यवस्था की जाए।
- शिवपुर बालुमाथ सेक्शन में रनिंग रुम की स्थिति में सुधार किया जाए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।