सीएमपीडीआई में निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई द्वारा सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2023 के भाग के रूप में सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और सत्यनिष्ठा के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए विभिन्‍न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 30 अक्‍टूबर से 5 नवंबर, 2023 तक भाषण, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, ग्राम सभा, नुक्कड़-नाटक आदि जैसे विभिन्न आतंरिक और बाहरी/बाह्य (आउटरीच) कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

इसके आलोक में सीएमपीडीआई ने 2 नवंबर, 2023 को ‘भ्रष्टाचार उन्मूलन में युवाओं की भूमिका’ विषय पर सीएमपीडीआई (मुख्यालय) एवं क्षेत्रीय संस्थान-3,  रांची के कर्मियों के कक्षा-8 से 12वीं तक के बच्चों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके अलावा, रांची के विभिन्न स्कूलों के कक्षा-9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

इसके अतिरिक्त 2 से 3 नवंबर, 2023 तक ‘नैतिकता और शासन’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन सीएमपीडीआई (मुख्यालय) और क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के कर्मियों के लिए किया गया है। इस अवसर पर जमशेदपुर स्थित टाटा हॉस्पिटल के डॉ अमित मुखर्जी ने वास्तविक जीवन के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से संगठन-संस्थान में नैतिकता की भूमिका और शासन पर इसके पड़ने वाले प्रभाव के बारे में संक्षेप में बताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।