एग्री स्मार्ट ग्राम में किसानों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण

कृषि झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। एग्री स्मार्ट ग्राम के रूप में चयनित बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर में किसानों के बीच उपादान का वितरण 6 नवंबर को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिन्दी थे। विधायक ने कहा कि कृषि का कोई विकल्प नहीं है। किसानों की आय एवं जीवन स्तर में गुणात्मक वृद्धि हो सके, इसके लिए प्रयास है।

इस अवसर पर 125 किसानों को सब्जी प्रत्यक्षण का किट, आत्मा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा (NFSM) योजना अंतर्गत 30 किसानों के बीच सरसों फसल की मिनीकिट और 6 किसानों को अनुदानित दर पर पम्पसेट का वितरण किया गया। साथ ही, कृषि विभाग द्वारा किसानोपयोगी अन्य योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी गयी।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि छुटुलाल हांसदा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष विनय मंडल, प्रमुख ललिता सिंह, मुखिया अजब सिंह, ग्राम प्रधान गणेश चन्द्र महतो, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिन्दी, उपपरियोजना निदेशक आत्मा के विजय कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी गोपाल चन्द्र मंडल, आत्मा के प्रसार कर्मी सुशील कुमार महतो, चैताली दत्ता, जनसेवक सुधाकर महतो, किसान मित्र निर्मल हेम्ब्रम, दुलाल चन्द्र हेम्ब्रम समेत किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।