प्रकाश पर्व में शामिल होने का पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे को दिया निमंत्रण

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे से उनके कार्यालय में मि‍ला। उन्हें प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि 25 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्‍य में भव्य विशेष दीवान सजाया जा रहा है। इसमें दस हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। इन सभी श्रद्धालुओं के लिए सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर भी इसी मैदान में चलाया जाएगा।

विशेष दीवान की समाप्ति के बाद दोपहर 2.30 बजे भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह गुरुद्वारा मैदान से आरंभ होकर रातू रोड, न्यू मार्केट, प्यादा टोली, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक,डेली मार्केट, चर्च कंपलेक्स तथा लाला लाजपत राय चौक होते हुए पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में रात 9 बजे पहुंच कर विसर्जित होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उप महानिरीक्षक से प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। इस पर उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने अनूप बिरथरे को गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ आरक्षी अधीक्षक चंदन सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्हें प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा। प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर उन्होंने भी प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। गुरुनानक भवन कमेटी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी ने उन्हें गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

गुरु नानक सत्संग सभा के प्रतिनिधिमंडल में सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल, सचिव अर्जुन देव मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, सुरेश मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, हरीश मिढ़ा, बसंत काठपाल, अश्विनी सुखीजा एवं जीतू अरोड़ा शामिल थे। यह जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।