डीलर 2 माह का अंगूठा लगवाकर 15 दिन का दे रहा राशन, लाभुकों ने की शिकायत

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। डीलर दो माह का अंगूठा लगवाकर महज 15 दिन का राशन दे रहा हैं। यह आरोप झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के पखनाहा टोला के दर्जनों कार्डधारी लाभुकों ने लगाये हैं। इसकी शिकायत भी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से की है।

पखनाहा टोला के कार्डधारियों ने कुशहा गांव स्थित सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पर आरोप लगाये हैं। उन्‍होंने कहा कि अंगूठा लगवा कर डीलर द्वारा अगस्त और सितंबर अर्थात दो माह के बदले मात्र 15 दिनों का ही राशन दिया गया है। अक्टूबर महीने का भी 15 दिनों का ही राशन दिया जा रहा है।

कुछ लाभुक ने कहा कि जब वे जन वितरण प्रणाली की दुकान पर अक्टूबर महीने का राशन लेने गए, तब डीलर द्वारा 15 दिनों का राशन दिया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर बाद अन्‍य लाभुक राशन लेने नहीं जा रहे हैं। लाभुकों ने बताया कि डीलर द्वारा एक कार्ड पर 2 से लेकर 5 किलो तक राशन की कटौती की जाती है।

आरोप लगाने वालों में अमीरका चौधरी, प्रमिला देवी, सुभद्री देवी, कुमारी देवी, फुलमतिया देवी, कुन्ती देवी, रामपतिया देवी, सुमित्री देवी, राजेश्वर चौधरी, लालो देवी, तेतरी देवी, संतोष कुमार चौधरी, चिंता देवी, रीमा देवी, उदय चौधरी, मेतरी देवी सहित अन्य का भी नाम शामिल हैं।

लाभुकों ने बताया कि राशन दुकानदार के बारे में लिखित शिकायत प्रखंड आपूर्ति‍ पदाधिकरी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को 27 अक्टूबर को की थी। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लाभुकों ने वरीय पदाधिकारी से राशन दिलाने की मांग की है।

इस सम्बंध में उक्त जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के प्रतिनिधि शम्भू सिंह ने पूछे जाने पर कहा कि‍ अगस्त व सितंबर दोनों महीने का पूरा राशन लाभुकों को दिया गया है। लाभुकों द्वारा लगाया गया आरोप बिल्कुल निराधार व बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि‍ सभी लाभुक अपना अंगूठा लगाकर अक्टूबर का राशन ले जाएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।