विवेक चौबे
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत किशुनराज पब्लिक हाई स्कूल, बलियारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपावली को लेकर आयोजित गायन, नृत्य, रंगोली, नाट्य मंचन व परिधान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
साथ ही, विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी भी हुई। इसमें विद्यालय के 10वीं के विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक मॉडल पेश किया। इसके माध्यम से उसकी कार्यप्रणाली को सभी को विस्तृत रूप से समझाया।
प्रदर्शनी में आशुतोष कुमार दुबे व वरुण कुमार ने जेसीबी का मॉडल बनाया। आदर्श दुबे, नीरज कुमार व रिशु ने चंद्रयान-3 के मॉडल को दिखा कर लोगों को उसके महत्व को बताया। इससे देश को होने वाले लाभ की जानकारी दी।
कक्षा 9वीं और 10वीं के बच्चों ने सामूहिक रूप से रामायण के चंद्रभान वध का नाटक का मंचन किया। इसमें बच्चों ने भगवान व भक्त के मध्य युद्ध कैसे हुआ, इसे भी दिखाया।

विद्यालय के सचिव आनंद प्रकाश दुबे ने सभी बच्चों व अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक के साथ सोनू दुबे, धीरज तिवारी सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।