उपभोक्‍ताओं का एलान, स्मार्ट मीटर हटने तक जारी रहेगा आंदोलन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड के सरना स्थल के समीप स्मार्ट मीटर के ख़िलाफ़ बैठक हुई। इसमें विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है, तब से अप्रत्याशित बिल आ रहा है। रांची में जहां भी स्मार्ट मीटर लगा है, सभी परेशान हैं।

लोगों ने कहा कि हम स्कूल का फ़ीस भरें कि अप्रत्याशित बिल का भुगतान करें। बिजली विभाग के अधिकारी हमारी परेशानियों को हल करने की जगह भाग रहें हैं। हमें ही दोषी बना दे रहें है। हमलोग स्मार्ट मीटर के ख़िलाफ़ आंदोलन तेज करेंगे। जब तक स्मार्ट मीटर हट नहीं जाता, तब तक यह जारी रहेगा।

बैठक की अध्यक्षता सरना समिति कांके के संयोजक डब्‍ल्‍यू मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी सह संयोजक विद्युत उपभोक्ता मंच के लक्ष्मी नारायण मुंडा, बंगाल मुंडा, मनोज नागवंशी, सोमा लिंडा, विकास तिर्की, विजय कुमार, विनोद लिंडा, फूलो लिंडा और सामाजिक कार्यकर्ता नदीम खान शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।