
कोलकाता। एक कंपनी में दिवाली दो दिन हो सकती है क्या। शायद आपका जवाब होगा नहीं। हालांकि कोल इंडिया (Coal India) की एक सहायक कंपनी में दिवाली की अलग-अलग पीएचडी दी गई है। यह कंपनी झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल है।
मगध परियोजना के उप प्रबंधक (कार्मिक) की ओर से 8 नवंबर, 2023 को आदेश किया गया है। इसमें कहा गया है कि दीपावली के अवसर पर परियोजना कार्यालय 12 नवंबर, 2023 को बंद रहेगा। यह सवैतनिक अवकाश के रूप में माना जाएगा। हालांकि, समक्ष अधिकारी के पूर्व अनुमोदन पर आवश्यक सेवाएं चालू रहेगी।
आम्रपाली ओसीपी के डिप्टी मैनेजर (पर्सनल) की ओर से जारी 9 नवंबर, 2023 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि दिवाली के अवसर पर 12 नवंबर, 2023 को बंद रहेगा। उस दिन पेड होलीडे रहेगा।
कुजू एरिया के एसओपी की ओर से 7 नवंबर, 2023 को आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कुजूर एरिया के जीएम ऑफिस और सभी कोलियरी दिवाली के अवसर पर 13 नवंबर, 2023 को बंद रहेंगे। इस दिन पेड होली डे रहेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।