भारतीय मजदूर संघ का राजभवन के समक्ष प्रदर्शन, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्‍न मांगों को लेकर मजदूरों ने राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। इसमें राज्य के विभिन्‍न जिलों से आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, सहिया साथी, बीटीटी कर्मचारी संघ, भवन निर्माण, एनएचएम/ जेएसएसीएस, नगर निगम, नगर पालिका, विद्युत वितरण, सफाई कर्मचारी विभाग में कार्यरत श्रमिक शामिल हुए।

रांची के मोरहाबादी मैदान से झंडा, बैनर और मांगों की तख्‍ती के साथ 20,000 से अधिक की संख्या में मजदूर रेडियम रोड होते हुए जुलूस की शक्‍ल में राजभवन के समीप पहुंचे। जुलूस वहां पहुंचे धरना में तब्दील हो गया। फिर यहां आमसभा हुई। इसकी अध्‍यक्षता बीएमएस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने की। मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की महामंत्री पुष्पा कुमारी, सहिया के महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, भवन निर्माण के महामंत्री बृज किशोर राम ने अपनी मांगों को रखा। संबंधित विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार, झारखंड राज्य सहकारी बैंक की समस्या, मोटिया मजदूर, मनरेगा कर्मियों, कोयला उद्योगों में व्‍याप्‍त भ्रष्टाचार, कोयला चोरी रोकने के लिए इत्यादि मांगों की ओर सरकार का ध्‍यान आकृष्‍ट कराया।

आम सभा को भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, उपाध्यक्ष रास बिहारी शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ल, समिति सदस्य सुरेश सिंह, झारखंड प्रदेश महामंत्री बृज बिहारी शर्मा, सीसीएल सीकेएस के महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रवीण झा, कार्यालय मंत्री सुनील पांडे, रामधारी सिंह, एचईसी महामंत्री रमाशंकर प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र गोप, रिक्शा ठेला मुन्ना कश्यप, दुकान कर्मचारी संघ के सुजीत कुमार, जिला मंत्री सुबोध कुमार यादव, जिला संगठन संजय चक्रवर्ती आदि ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।