कल से छत्तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे बाबूलाल मरांडी

राजनीति झारखंड
Spread the love

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 2 नवंबर से 10 नवंबर तक छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि मरांडी 2 से 7नवंबर तक छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे। वे 8 से 10नवंबर तक मध्यप्रदेश में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।