कराची। पाकिस्तान में एक और आतंकवादी करीबी मौलाना रहिमुल्लाह तारिक की हत्या कर दी गई। अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या की। वह जैश ए मोहम्मद का आतंकवादी और मौलाना मसूद अजहर का करीबी था।
जानकारी हो कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अमीन कासमी की भी अज्ञात लोगों ने गाजा में गोली मारकर हत्या कर दी। वह भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल था।
इससे पहले पाकिस्तान में भारत के एक दुश्मन लश्कर ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान की कुछ दिनों पहले बाजौर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसे अकरम गाजी भी कहा जाता था। अकरम ने 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती का कार्य किया था। भारत के खिलाफ जहर भी उगलता था।
आतंकियों की हत्याओं का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, एजाज अहमद अहंगर, बशीर अहमद पीर, शाहिद लतीफ, और सैयद खालिद रजा जैसे आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया था। ये हमले आतंकियों की नींद को उड़ा रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।