वर्किग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के झारखंड अध्‍यक्ष बने अनंत तिवारी

झारखंड
Spread the love

  • मनोज प्रसाद प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष कुन्तलेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष बने अजय पाण्डेय

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा चौक के समीप स्थित सेवा भारती हॉल में 5 नवंबर को भारतीय मजदूर संघ सम्बद्ध वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के बैनर पत्रकारों की बैठक हुई। इसमें झारखंड प्रदेश कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्‍यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने की।

बैठक का शुभारंभ राज्यसभा सांसद आदित्य साहु, बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज बिहारी, बीएमएस संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, डब्‍ल्‍यूजेआई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व भारतमाता के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।

वर्किग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अनंत तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष कुन्तलेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अजय पाण्डेय को बनाया गया। कार्य समिति सदस्‍य पंकज कुमार राय, सचि‍न केजरीवाल, जिच्छू कुमार, विश्वनाथ भगत, रूबी द्रवारी झा, अजीत कुमार, अनुज भोक्ता, शाहिद इकबाल को बनाया गया। जिला संयोजक के तौर पर साहेबगंज से गोविंद ठाकुर को निर्वाचित किया गया।

बैठक के अंत में पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार को निश्चित मानदेय के अलावे कई मांगों को लेकर चर्चा की गई। मौके पर देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़,  गिरि‍डीह, पलामू, कोडरमा, रांची समेत कई जिले के पत्रकार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।