ठगी का आ गया नया तरीका, बचना है तो जानें जरूर

अपराध झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। तकनीक के विकास के साथ लोगों को ठगने का ठग का नया-नया तरीका अपना रहे हैं। ऐसा ही एक तरीके का पर्दाफाश झारखंड की हजारीबाग पुलिसि ने किया है। इसके बारे में जरूर जान लें वर्ना अगला नंबर आपका हो सकता है।

हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई। टीम ने छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद ठगी के नए तरीके का खुलासा हुआ।

एसपी ने बताया कि उन्‍हें सूचना मिली थी कि मासीपीडी, बसरिया एवं आस-पास के गांवों में लडकों के द्वारा अपने-अपने मोबाईल से व्हाट्सएप के जरिये स्कोर्ट सर्विस वेबसाइट के माध्यम से लड़की- महिलाओं का आपत्तिजनक तस्वीर भेज कर उनसे सर्विस दिलाने के नाम पर ठगी की जाती है।

गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से बरामद मोबाईल की जांच की गई। बरामद सभी मोबाईल से व्हाट्सएप के जरिये विभिन्न नंबरों पर लड़कियो को आपत्तिजनक तस्वीर भेजा गया था। उन्हें लड़कियों से सर्विस दिलाने के नाम पर पैसा ठगने से संबंधित चैटिंग की पुष्टि हुई।

पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिये स्कोर्ट सर्विस वेबसाइट के माध्यम से ठगी करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शंकर कुमार, सकलदेव प्रसाद, आलोक कुमार, रोहित कुमार और कुलदीप प्रसाद शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।