बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सक होंगे सम्मानित

झारखंड
Spread the love

  • कृषि मंत्री 17 अक्टूबर को करेंगे सम्मानित

रांची। राज्य में कार्यरत ऐसे पशु चिकित्सकों को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग 17 अक्टूबर, 2023 को सम्मानित करेगा, जो औसतन आधारभूत संरचना के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह जानकारी पशुपालन निदेशक आदित्य रंजन ने दी।

पशुपालन निदेशक ने बताया कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दिख पी के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा राज्य के करीब 450 पशु अस्पतालों का अससमेंट किया जा रहा है। विभाग द्वारा एक फॉर्मेट तैयार किया गया है, जिसमें क्लीननेस, विजीबिलिटी एंड सेटअप ग्रीन कैंपस, दैनिक सेवा और डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति के आधार पर सभी पशु अस्पतालों का असेसमेंट किया जा रहा है।

निदेशक ने बताया कि मार्किंग शीट में जिन अस्पतालों को बेहतर प्रदर्शन होगा, उन्हें सम्मानित किया जायेगा। विभाग ने जो फॉर्मेट तैयार किया है वह नो कॉस्ट और लो-कॉस्ट पर आधारित है। सभी अस्पतालों को निरीक्षण एक टीम द्वारा किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।