अनियंत्रित होकर होटल में जा घुसा ट्रैक्‍टर, संचालक गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक होटल में जा घुसा। ट्रैक्टर के टक्कर से होटल संचालक कांति देवी 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना मंगलवार की शाम करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि लमारी खुर्द गांव का ट्रैक्टर दक्षिण दिशा की ओर से उतर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर होटल में घुस गया। ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ चालक वहां से फरार हो गया।

घटना स्थल पर मौजूद कांडी पुलिस ने एक निजी वाहन से घायल को रेफरल अस्पताल मझिआंव भेज दिया है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले जाया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।