Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 12 अक्‍टूबर, 2023

मेष

दिन अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का या घर पर सभी को समय देने का आनंद प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा। छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। विवाहित पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे।

मिथुन

व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।

कर्क

कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे। छात्र पढ़ाई से विचलित हो सकते हैं।

सिंह

दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।

कन्या

व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मदद करेगा। किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें।

तुला

परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।

वृश्चिक

दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। किस्मत पूरा साथ देगी। पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं।

धनु

परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता खुशियों को दोगुना कर देगी। कष्ट दूर होंगे।

मकर

दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में लाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। काम पूरे कर लेंगे। किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा।

कुंभ

दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर्स का दबाव रहेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सेहत का ख्‍याल रखें।

मीन

धन लाभ का योग है। ऑफिस में आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। लवमेट के लिये दिन काफी अच्छा है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)