today’s horoscope : 3 अक्टूबर, 2023
मेष
अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यों को करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यों में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी विशेष स्नेह, सुविधा व आशीर्वाद मिलेगा। संतान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। धन लाभ में देरी हो सकती है।
वृष
दिन सामान्य रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें। गलतफहमियां परेशान कर सकती है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को न लेने दें। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च पर ध्यान दें।
मिथुन
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे। आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार का वातावरण असहज रह सकता है। मध्याह्न तक स्थिति सुधरने लगेगी। उत्तरदायित्व समझेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। शाम में धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।
कर्क
लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा। महिला मित्रों से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए दिन ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ तामसी वृतियों में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा। फिर भी रंग में भंग ना पड़े, इसका ध्यान रखे।
सिंह
धन को लेकर चिंता नहीं करें, बल्कि धन सम्बंधित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं अन्य सब सही होगा। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते-होते आगे के लिए टलेगा। किसी विशेष खुशी का आयोजन होगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा। भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना बुद्धिजीवी का काम नहीं। परिजनों के साथ बाहर का भोजन खाएंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।
कन्या
शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढ़ेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से कार्य निकाल सकेंगे। घर में या कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी नहीं करे। सरकारी या पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद न आने दें।
तुला
संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहना सही नहीं होता, ध्यान रहे। कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देना उचित नहीं। धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। आध्यात्म से जुड़ने पर शांति मिलेगी।
वृश्चिक
घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। दोपहर में धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे, परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय और धन खर्च हो सकता है। सन्तानों की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा को परेशानी रहेगी।
धनु
व्यापार अथवा नौकरी करने वाले परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है। इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी या पुत्रादि को समय और प्यार दें। खर्च अधिक रहेगा। आर्थिक मामलों में ढील नहीं दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है।
मकर
विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे, जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनों से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते हैं। इनसे बचकर रहें। भविष्य की हानि से भी बचेंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर छवि धनवानों जैसी रहेगी। फिर भी आडंबर से दूर रहें।
कुंभ
दिन सामान्य रहेगा। गैरजिम्मेदार व्यवहार से बचें। कार्यो में लापरवाही भी अधिक नहीं करें। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर सौहार्द पूर्ण रहें। व्यवसाय आशा के अनुकूल रहेगा। धन लाभ परिश्रम से ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। नशा से दूर रहें।
मीन
घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी प्रभावित होंगे। नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। किसी से मदद अथवा सिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यों में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक होगा। परिजन सहयोग करेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)