डीपीएस के डॉ राम सिंह सहित झारखंड के ये 3 प्रिंसिपल होंगे सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

  • एचआरयूएफ 3 टीचर और 3 विद्यार्थी को भी करेगा सम्‍मानित

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित डीपीएस के प्रिंसिपल डॉ राम सिंह सम्‍मानित किए जाएंगे। इसके साथ, झारखंड के 3 प्रिंसिपल, 3 टीचर और 3 बच्चों को सम्‍मानित किया जाएगा। ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन (एचआरयूएफ) ने टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत अपने प्रतिष्ठित ‘चक दे झारखंड अवार्ड’ की घोषणा की है। झारखंड के अतिरिक्त चक दे उत्तर प्रदेश और चक दे बिहार जैसे अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत की गई है।

एचआरयूएफ के फाउंडर चेयरमैन और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर ने बताया कि झारखंड के 3 प्रिसिंपल और 3 टीचर को स्टेट लेवल, जोनल लेवल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर सम्मानित किया जायेगा। 3 बच्चों को भी स्टेट लेवल पर सम्मानित किया जायेगा। इन्हें प्रशस्ति पत्र, सर्टिफिकेट, मेडल और ट्राफी प्रदान किया जायेगा।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के प्रिसिंपल डा राम सिंह को वेस्ट प्रिसिंपल के अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। स्वामी सहजानंद ब्रिजफोड स्कूल, रांची की प्रिसिंपल गुंजन भसीन और नाजरथ स्कूल, चतरा की प्रिसिंपल बेलजी केजे को जोनल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर सम्मानित किया जायेगा।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची की टीचर एच मेटिलडा हेमलता को स्टेट लेवल अवार्ड दिया जायेगा। स्वामी सहजानंद ब्रिजफोड स्कूल की टीचर सविता पाहवा और नाजरथ स्कूल, चतरा के टीचर बबन कुमार को जोनल और डिस्ट्रिक्ट लेवल अपर्सियेशन अवार्ड दिया जायेगा।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के क्लास 8 के दो बच्चों धारिया वर्णवाल एवं प्रणय कुमार सिंह और स्वामी ब्रिजफोड स्कूल, रांची की क्लास 6 की छात्रा आर्ची को स्टेट लेवल पर सम्मानित किया जायेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रेरणा से स्थापित ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन-एचआरयूएफ ने अपनी स्थापना के तुरंत बाद फाउंडर चेयरमैन विशाल रंजन दफ्तुआर के नेतृत्व लगातार चार ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिशनों को पूरा करके एक शानदार शुरुआत की है। मानवाधिकार का ही एक पहलू शिक्षा के क्षेत्र में अब एचआरयूएफ ने सार्थक पहल की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।