इंतजार खत्मः बिग बॉस के घर में आया पहला टीवी कपल, सलमान ने यूं उड़ाया मजाक, देखें वीडियो

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। बिग बॉस का आज रविवार को शानदार आगाज हुआ। नमस्ते, आदाब, सत श्री अकाल, केम छो मजा मा… ‘बिग बॉस 17’ के शो में आप सभी का स्वागत है। सलमान की आवाज में ये लाइन सुनने के लिए हर कोई बेताब हो रहा था। अपने भाईजान कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ लेकर आ चुके हैं।

स्टेज सेट है, लाइट्स परफेक्ट है, बिग बॉस का घर भी पूरी तरह तैयार हो चुका है और कंटेस्टेंट्स एक-एक करके एंट्री ले रहे हैं। इस बार का सीजन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि शो की थीम से लेकर टास्क तक, सबकुछ अलग और नया होगा।

इस बार कंटेस्टेंट्स को सिर्फ दिमाग से स्ट्रैटेजी बनाकर नहीं, बल्कि दिल, दिमाग और दम के साथ गेम खेलना होगा। इस बार का सीजन कंटेस्टेंट्स के लिए ‘आग का दरिया’ होने वाला है। और फैन्स ये सब देखने के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं।

क्रिमिनल लॉयर कहकर सना को सलमान ने इंट्रोड्यूस कराया। इससे ज्यादा तो उन्होंने कुछ नहीं कहा, इसी के साथ जिग्ना वोरा की एंट्री करवा दी। जिग्ना एक समय में जर्नलिस्ट हुआ करती थीं। पर फिर बाद में यह कॉन्ट्रोवर्सी में आ गईं और न्यूज इन्हीं पर बनने लगीं। 

सलमान ने जिग्ना और सना को मिलवाया। जिग्ना ने बताया कि वो दो कारण की वजह से बिग बॉस में आई हैं। मुंबई में जब भी कुछ क्राइम होता था, तो उन्हें सबसे पहले पता चलता था। 14 साल बाद जिग्ना लोगों को यहां ये बताने आई हैं कि आज भी उनमें ताकत है। दूसरा कारण है जिग्ना का बेटा, जिसके लिए वो यहां आई हैं। वो यहां रोने नहीं, बल्कि रुलाने आई हैं। 

जिग्ना पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा- मैं 9 महीने जेल में थी। जब बाहर आईं तो उनका दूसरा जन्म हुआ। सना और जिग्ना दोनों ही काफी स्ट्रॉन्ग और कॉन्फिडेंट कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। जिग्ना और सना में से कोई कैप्टन चुना गया। दोनों के बीच दंगल हुआ। इसमें सलमान ने कहा कि दोनों के बीच टाय हुआ औऱ दोनों में से एक भी कैप्टन नहीं बना है। 

अनुराग डोभाल को फैन्स ‘बाबू भइया’ के नाम से जानते हैं। अनुराग देहरादून के रहने वाले हैं। इनके सोशल मीडिया पर 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अनुराग का एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो बाइक राइडिंग के बहुत शौकीन हैं। शुरुआत में लोग उनपर हंसा करते थे। कहते थे कि ये पागल है जो बाइक पर कैमरा लगाकर घूमता रहता है। पर बाद में जब अनुराग पॉपुलर हुए तो वही लोग उनकी तारीफ करने लगे। स्टेज पर आते हीसलमान ने अनुराग को ‘बाबू भइया’ से ‘बाबूजान’ बना दिया। उनका थोड़ा मजाक उड़ाया, लेकिन खराब ढंग से नहीं, बल्कि हेल्दी वे में। 

अनुराग ने सलमान खान के साथ घर के अंदर जाने से पहले एक आखिरी व्लॉग बनाया जो उन्होंने अपने फैन्स को डेडिकेट किया। अनुराग, पहली बार सलमान से मिले। वो काफी खुश और एक्साइटेड नजर आए। देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर वो घर के अंदर अपनी यूट्यूब और सोशल मीडिया कम्यूनिटी को कैसे प्राउड फील कराते हैं।  

एक्टर नावेद सोल की स्टेज पर एंट्री हो चुकी है। अपने मजाकिया अंदाज से इन्होंने सलमान के अलावा ऐश्वर्या और नील का भी दिल जीता। नावेद ने बताया कि वो हाफ पर्शियन हैं और हाफ इटैलियन। इन्हें बहुत कम शब्द हिंदी में आते हैं। सलमान ने प्रैक्टिस कराई पर वो भी काफी फनी रही। नावेद फनी वीडियोज बनाते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते।

नावेद का जन्म रोम में हुआ था, पर वो लंदन में रहते हैं। नावेद खुद को बायसेक्शुअल बताते हैं। इनके पास फारमेसी में मास्टर डिग्री है जो कि इन्होंने लंदन कॉलेज से ली है। 29 साल के नावेद टीवी शो ‘रिच किड्स गो स्किंट’, ‘बीबीसी ईटिंग विद माय एक्स सीजन 2’, ‘आईटीवी जज रिंडर सीजन 7’ और पर्शियन टीवी चैनल ‘मैनोटो’ में नजर आ चुके हैं। 

टीवी की पॉपुलर ‘बहू’ ऐश्वर्या शर्मा की दमदार एंट्री पर फैन्स एक्साइटेड नजर आए। नील ने इनका साथ दिया। व्हाइट ट्विनिंग आउटफिट में दोनों ने फैन्स का दिल जीता। सलमान भी काफी इंप्रेस हुए। 

बता दें कि ऐश्वर्या और नील की शादी को दो साल होने वाले हैं। वनील का कहना है कि शादी को कितने भी साल हो जाए, एनर्जी बरकरार रहनी चाहिए। सलमान ने इसपर जोक मारकर सबकी बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा- शादीशुदा कपल, 200 कैमरा घर में कैसे रहोगे? बिग बॉस ने नील और ऐश्वर्या को मुंहफट बताया। इस बेसिस पर दोनों को उन्होंने खेल के लिए चुना है।

ब्लू कोट सूट में मुनव्वर ने एंट्री मारी। स्टैंडअप कॉमेडी करके हर किसी को गुदगुदाया, खासकर सलमान खान को। कॉमेडियन ने बताया कि बीते साल उन्हें बिग बॉस के मेकर्स ने शो के लिए कॉल की थी। कॉमेडियन को लगा था कि मेकर्स उन्हें शो होस्ट करने के लिए बुला रहे हैं। मुनव्वर ने मेकर्स से 36 करोड़ रुपये होस्टिंग के लिए मांगे थे। पर बाद में मेकर्स ने खिल्ली उड़ाते हुए उनसे कहा कि उन्हें कंटेस्टेंट के तौर पर शो में बुला रहे हैं, न की होस्टिंग के लिए। उन जैसे 36 लोग उनके पास आते हैं। होस्ट सलमान खान ही शो को करेंगे। 

सलमान से मिलकर मुनव्वर काफी खुश हुए। वैसे सलमान जब मुनव्वर को स्टेज से घर के अंदर जाने के लिए अलविदा कह रहे थे, तो उन्होंने कॉमेडियन को ‘विनर’ बता दिया था। ‘सामे’ पर मन्नारा ने डांस परफॉर्मेंस देकर स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। लाल साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं। इनकी अदाओं पर फैन्स दिल हार रहे हैं। 

सलमान ने प्रियंका, परिणीति चोपड़ा के साथ प्रेम चोपड़ा का नाम लेते हुए मन्नारा चोपड़ा का स्वागत किया। शो में मन्नारा की Kiss कॉन्ट्रोवर्सी पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें एक डायरेक्टर ने किस कर दिया था, जो उन्हें खराब लगा था। ऐसे में वो मीडिया से जब रूबरू हुईं तो मुंबई आईं और चीजों को क्लियर किया। 

बिग बॉस ने मन्नारा को किन कैटेगरीज के बेसिस पर चुना है, इसके बारे में भी बात हुई। नखरे वाली, कन्फ्यूज, चोपड़ा फैमिली से ताल्लुक रखने वाली मन्नारा को इन्हीं कैटेगरीज पर बिग बॉस ने चुना है। मन्नारा ने बताया कि उनके थोड़े नखरों को बिग बॉस ने झेला है। उन्हें मैनिक्योर करवाना पसंद है। ऐसे में घर के अंदर उन्होंने नेल एक्स्टेंशन की डिमांड की। पर मन्नारा को ऐसी कोई लग्जूरी नहीं मिलने वाली है। एक्ट्रेस ने अपने लिए तीनों घर में से मकान नंबर 1 ‘दिल’ चुना है।

रेड कोट सूट में टशन के साथ सलमान ने एंट्री ले ली है। ‘बैंग बैंग’, ‘बिग बॉस’ के थीम सॉन्ग, ‘चोरी-चोरी’ जैसे सॉन्ग्स पर सलमान ने दमदार परफॉर्मेंस दी है। घर के अंदर पहले सलमान खान ने एंट्री ली और मुहूर्त किया। 

इस घर की थीम ‘दिल’ है। इस घर में प्यार की हवाएं चलेंगी, प्यार का मौसम रहेगा, दिल से इस घर में खेला जाएगा। मकान नंबर 2 में ‘दिमाग’ थीम रखा गया है। इसमें सबसे होशियार कंटेस्टेंट्स रहेंगे। यहां कदम-कदम पर बिग बॉस की गाइडेंस कंटेस्टेंट्स को मिलती रहेगी। तीसरे नंबर घर में थीम होगी ‘दम’। इस घर की ईंट-ईंट में कॉन्फिडेंट घुला है। यह घर खुद तय करेगा कि कौन सा रास्ता किसे चुनना है। यहां रहने वाले कंटेस्टेंट्स खुद चीजों को तय करेंगे। इन तीनों घरों में किसका गेम बिगड़ता है, किसका संवरता है। देखना दिलचस्प होने वाला है। एक रूम अर्काइव नाम से है, जिसमें हर चीज कंटेस्टेंट्स को मिलेगी। 

कलर्स चैनल ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की एंट्री का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सलमान काफी मस्तीभरे अंदाज में उनका स्वागत करते नजर आए। सलमान ने मुनव्वर से कहा- अब तक करते आए हो स्टैंडअप। वीकेंड पर जब मैं आऊं तो करना शटअप। सलमान के इस डायलॉग पर फैन्स की हंसी नहीं रुक रही है। 

कलर्स चैनल सोशल मीडिया पर एक के बाद एक प्रोमो रिलीज कर रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स की एंट्री धमाकेदार तरह से होती नजर आ रही है। पर अफसोस सिर्फ एक बात का है, वो ये कि किसी का चेहरा रिवील अबतक बिग बॉस के मेकर्स ने नहीं किया है। पता तो रात 9 बजे लगेगा, जब कंटेस्टेंट्स के फेस के साथ उनकी गेम शो के लिए स्ट्रैटेजी सलमान रिवील करते नजर आएंगे। 

इस बार जो कंटेस्टेंट्स शो में आने वाले हैं वो हैं- मुनव्वर फारूकी, अनुराग डोभाल, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा माल्विया, अभिषेक कुमार, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा, जिग्नो वोहरा, फिरोजा खान, सना रईस खान, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, नाविद सोले, सोनिया बंसल और सनी आर्या। हालांकि, इनमें कुछ और नाम भी एड हो सकते हैं, पर वो तो शो के टेलीकास्ट होने पर कन्फर्म होगा।