रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम ने मध्य विद्यालय को दी कई सामग्री

बिहार देश
Spread the love

पटना। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम ने मध्य विद्यालय, सिपारा में कई सामग्री डोनेट की। इसमें पांच सीलिंग फैन, 50 गमले, पाठ्य सामग्री और पौधा भी शामिल हैं। कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद ने किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम की अध्यक्ष चितंन जैन, फर्स्ट लेडी सोनल जैन, संयुक्त सचिव पायल धनडारिया, श्वेता पोद्दार उपस्थित थी। चितंन जैन और सोनल जैन ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य के लिए पर्यावरण या प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। इस सदी में लोग विकास के नाम पर पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। वैज्ञानिक गतिविधियों के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।

पायल धनडारिया, श्वेता पोद्दार ने कहा कि यदि समय रहते हम नहीं चेते और पर्यावरण को बचाने के बारे में नहीं सोचा तो, इसके भयंकर परिणाम हो सकते हैं। पूरे सौर-मंडल में केवल हमारी पृथ्वी पर ही जीवन संभव है, लेकिन यह अधिक दिनों तक संभव नहीं है। हमें समय रहते, पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करके सुरक्षित करना है।

डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण असंतुलित हो गया है। बढ़ती आबादी, औद्योगीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से तापमान चिंतित स्तर पर पहुंच रहा है। जागरुकता नहीं होने के कारण पर्यावरण संरक्षण की समस्या लगातार उत्पन्न हो रही है। पूरे विश्व के लोगों का कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण को संरक्षित करें। वन संरक्षण पर ध्यान दें।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने इस पहल की सराहना की। रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के सदस्यों का आभार जताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।