रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड ने मध्य विद्यालय को दिया कंप्‍यूटर

बिहार देश
Spread the love

पटना। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड ने मध्य विद्यालय, सिपारा में दो कंप्‍यूटर डोनेट किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड की अध्यक्ष पूजा केडिया, सचिव नारायण खेरिया, डॉ नील भारत केडिया, ट्रेजरर सौरभ टिकमणी मौजूद थे।

कंप्‍यूटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पूजा केडिया और डॉ नील भारत केडिया ने कहा आज का युग कंप्‍यूटर का माना जाता है। जीवन में कंप्‍यूटर के बिना जीने की कल्पना करना मुश्किल है। आजकल कंप्‍यूटर की शिक्षा हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो गया है।

नारायण खेरिया और सौरभ टिकमणी ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा वर्ष भर विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां की जाती है। इनमें नि:शुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े व बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता देना प्रमुख है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर ने हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। हम कंप्यूटर के बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। हर क्षेत्र में काम को आसान बनाने के लिए इनका प्रयोग किया जा रहा है। कंप्यूटर शिक्षा हासिल करना हम सभी के लिए जरूरी हो गया है।

कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डा.नम्रता आनंद ने किया। उन्‍होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा एक बेहतर शिक्षा वातावरण बनाने में मदद करती है। इन दिनों स्मार्ट क्लास रूम उभर रहे हैं। प्रत्येक स्कूल अपने छात्रों को पढ़ाने के लिए कंप्यूटर का उपयोग करता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।