रांची। झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर आपरेटर संघ की राज्य कमेटी की बैठक अध्यक्ष करण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को रांची संघ भवन में हुई। इसमें राज्य कमेटी का पुनर्गठन किया गया। मौके पर संघ के कर्मचारियों को लेवल 7 में जोड़कर वेतन देने के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल के निर्देश पर भी चर्चा की गई।
सदस्यों ने कहा कि महीनों बीत जाने के बाद भी निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की कोई सूचना नही दी गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले महीने रांची के हेहल स्थित झारखंड राज्य लावली हुड प्रमोशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उसके पूर्व सभी कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। राज्य में सभी कंप्यूटर आपरेटर को वेतन 26,300 रुपये दिया जा रहा है। जेएसएलपीएस के कंप्यूटर ऑपरेटर को 14,039 रुपये मिल रहा है।
संघ के अध्यक्ष करण कुमार गुप्ता, मुख्य संरक्षक सुनील कुमार साह, संरक्षक मुक्तेश्वर लाल एवं गणेश प्रसाद सिंह, महामंत्री पंकज कुमार, उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार, रंजीत कुमार, अजीत कुमार, सुश्री रीना कुमारी, शुभम कुमार, शिबू कुमार, लाल मोहम्मद, राज्य सचिव-राधे महतो, रविन्द्र कुमार साहू, सुजय कुमार, प्रिंस कुमार, धीरज कुमार, सुश्री अंजली कुमारी, मुख्यालय सचिव-मो परवेज अंसारी, कोषाध्यक्ष-मयंक प्रियदर्शी को बनाया गया।
इसी तरह संगठन सचिव-अभिषेक कुमार सिन्हा, कार्यालय सचिव-संदीप कुमार, प्रचार सचिव-धर्मेंद्र कुमार, संघर्ष कोष पर्षद-अध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, मृणाल कुमार, सचिव-मो0राशिद, बिनोद लोहरा, कोषाध्यक्ष-राजीव कुमार, अंकेक्षक-रिचा दुबे सहित कार्यकारणी के सदस्य निर्वाचित हुए।
संघ 5 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन करेगा। मांगों में जेएसपीएलएस के मानव संसाधन नियमवाली लेवल 7 में जोड़ते हुए वेतन मिले। वेतन 26,300 वर्तमान में स्थाई होने तक दिया जाए। पीएफ में कटौती, बीमा, स्वास्थ्य बीमा का लाभ, मातृत्व अवकाश का लाभ, संचार भत्ता दिया जाय। प्रमोशन और गृह प्रखंड में पदस्थापन हो।
बैठक में महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह, गणेश प्रसाद सिंह, मुक्तेश्वर लाल, कारण गुप्ता, मो रिजवान, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार सिन्हा, रीना कुमारी, रिचा दुबे, मयंक, घनश्याम कुमार, पंकज कुमार, राधे महतो, शुभम कुमार, सनी राज कुमार, अरूण कुमार, चंदन कुमार चौधरी, लक्ष्मण कुमार, विनय वर्मा, नसीम अख्तर, मो राशिद, प्रिंस कुमार, दीपक कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, आदि कई लोग मौजूद हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।