Ranchi: मुक्ति संस्था ने 35 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

झारखंड
Spread the love

रांची। मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी के तट पर 35 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से अबतक कुल 1623 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।  

मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, अमित किशोर, राजेश विजयवर्गीय, सीताराम कौशिक, सुनील अग्रवाल, संदीप पपनेजा, सौरभ बथवाल, केवल किशोर, पंकज खिरवाल, मोती सिंह, हरीश नागपाल, मनोज पाठक, नरेश प्रसाद, पंकज मीढा, अरुण कुटरियार, संदीप कुमार, नवीन मित्तल, उज्ज्वल जैन, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।