राष्ट्रपति पुतिन को हार्ट अटैक, फर्श पर गिरे मिले! जानें अब कैसी है तबीयत

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच राष्ट्रपति पुतिन को लेकर एक दुखद खबर खबर आ रही है। बता दें कि, पिछले साल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन फर्श पर गिरे हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में यह दावा किया जा रहा था कि पत्रकारों को जवाब देने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। लेकिन बाद में यह खबर गलत निकली।

अब खबर आ रही है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई महीनों से चल रही कयासों के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। एक प्राइवेट टेलीग्राम चैनल ग्रुप जो रूस से जुड़ी ख़बरें बाहर निकालता है, उसी ने अपने एक पोस्ट में यह दावा किया है।

टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर द्वारा की गयी रिपोर्ट को कई बड़े मीडिया समूहों ने छापा है। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रविवार 22 अक्टूबर की रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर अपने बेडरूम के फर्श पर खाने-पीने की चीजों के पास में गिरा हुआ पाया गया। जब पुतिन वहां गिरे, तो फर्श से टकराने की आवाज आई जिसे सुनने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों उस कमरे में पहुंचे। अभी इस मामले पर ज्यादा अपडेट नहीं सामने आई है।

हमारी नजरें इस खबर पर बनी रहेंगी, आप पढ़ते रहें आपका अपना न्यूज पोर्टल दैनिक भारत 24.कॉम। आपको रखे खबरों से आगे…