रांची। पासवा का जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह चतरा कॉलेज के मल्टीपरपस हॉल में 14 अक्टूबर को होगा। इसका उद्धघाटन सांसद धीरज प्रसाद साहू करेंगे। मुख्य अतिथि मंत्री सत्यानन्द भोक्ता व डॉ रामेश्वर उरांव होंगे। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद मुख्य वक्ता होंगे। मौके पर 2000 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने दी।
शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेने एकदिवसीय दौरे पर पासवा चेयरमैन आलोक दूबे आज चतरा पहुंचे। उनके साथ साथ प्रदेश पासवा उपाध्यक्ष बिपीन कुमार सिन्हा, हजारीबाग जिला महासचिव मींकू प्रसाद भी मौजूद थे।
दूबे ने बताया कि चतरा जिला में अबतक का सबसे बड़ा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें निजी विद्यालय के साथ साथ सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी आमंत्रित किए जाऐंगे। अब तक 1500 शिक्षकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करया है। 14 अक्टूबर को ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन पूर्वाह्न 8.30 से 10.00 बजे तक होगा।
शिक्षकों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पासवा चेयरमैन ने कहा झारखंड में 40,000 छात्रों को अब तक पासवा सम्मानित कर चुका है। 15000 शिक्षकों को सम्मानित किया जा चुका है। यह कारवां निरंतर बढ़ता जा रहा है।
तैयारी को लेकर हुई कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश पासवा महासचिव नीरज सहाय, चतरा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश सिंह, जिला महासचिव नेसार अंसारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य मो शकील, सत्येन्द्र कुमार, नन्द कुमार यादव, पप्पू गौतम, सूर्यभूषण कुमार, निरंजन कुमार, शकील अहमद, छोटू कुमार साव, मो मोजम्मिल, मो रागीब खान, मनोहर पांडे, संदीप अग्रवाल भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।