आंशिक चंद्रग्रहण आज, इन राशि वालों को होगा लाभ, नहीं करें ये काम

झारखंड
Spread the love

रांची। आंशिक चंद्रग्रहण आज यानी 28 अक्‍टूबर, 2023 को लगेगा। इसकी अवधि 1 घंटे 19 मिनट होगी। यह मध्य रात्रि 1.05 से शुरू होगा और 2.24 बजे तक रहेगा। यह भारत में भी दिखेगा। इस ग्रहण से कई राशि वालों को फायदा भी होगा। इस दौरान लोगों को कई काम नहीं करने की सलाह भी दी जाती है। चंद्रग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 4.05 मिनट से शुरू हो जाएगा।

इन राशि वालों को फायदा

झारखंड के रामगढ़ स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के पुजारी छोटू पंडा के मुताबिक साल का आखिरी चंद्रग्रहण वृष, मिथुन, कन्या, धनु और मकर राशि वालों को फायदा दिलाएगा। इनके रूके हुए काम जल्द पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा को प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें कोई अच्छी डील मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। कानूनी मामलों में जीत होगी।

चंद्रग्रहण में ये काम नहीं करें

1. चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू होने के बाद मंदिर में पूजा-पाठ न करें। देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श न करें।
2. सूतक काल लगने के बाद घर में भोजन न पकाएं। सूतक काल से पहले घर में रखे खाने में तुलसी के पत्ते जरूर डाल दें।
3. चंद्रग्रहण की अवधि में भोजन ग्रहण न करें। इस दौरान क्रोध नहीं करें। इस चंद्रग्रहण का प्रभाव अगले 15 दिनों तक रह सकता है।
4. चंद्रग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास नहीं जाएं। इस दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा हावी रहती हैं।
5. सूतक काल शुरू होने के बाद नए या शुभ काम की शुरुआत नहीं करें।
6. चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू होने के बाद तुलसी के पौधे को नहीं छुएं। नुकीले या धारदार उपकरणों के प्रयोग से भी बचें।

चंद्रग्रहण में ये काम कर सकते हैं

1. चंद्रग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए, जो कि दस गुना फलदायी माना जाता है।
2. चंद्रग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके गरीबों का दान देना चाहिए।
3. चंद्रग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए. ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है।
4. चंद्रग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।

खबरें और भी हैं

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।