सरकारी शिक्षकों की प्रोन्‍नति के लिए मास्‍टर सूची प्रकाशित, यहां करें चेक

झारखंड
Spread the love

पलामू। सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति दी जानी है। इसके लिए तैयार डाटाबेस की मास्टर सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक ने दी है। इस संबंध में उन्‍होंने 28 अक्‍टूबर, 2023 को जिले के सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार को दी है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने लिखा है कि पलामू जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति के लिए डाटाबेस तैयार कर मास्टर सूची का प्रकाशन कर आपत्ति की गांग की गई थी। संबंधित शिक्षकों द्वारा अपना-अपना डाटा अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। इसके आधार पर अंतिम रूप से डाटाबेस संशोधित करते हुए मास्टर सूची तैयार की जा चुकी है।

मास्‍टर सूची के अवलोकन के लिए https://palamu.nic.in के पोर्टल पर प्रकाशित की जा रही है। अब इसी डाटाबेस के आधार पर प्रारंभिक शिक्षकों को ग्रेड-3, ग्रेड-4 एवं ग्रेड-7 में प्रोन्नति के लिए क्रमशः वरीयता सूची 1, वरीयता सूची 2 और वरीयता सूची 4 का निर्माण कर प्रोन्नति दी जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।