दशहरे के दिन देवघर में बड़ा हादसाः बोलेरो पलटने से दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

झारखंड
Spread the love

देवघर। दुखद खबर झारखंड के देवघर जिले से आ रही है, जहां मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। सिकटिया बराज में बोलेरो पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी  आसनसोल से गिरिडीह लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटना की जनकारी मिलते ही चित्रा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने सभी शवों को बाहर निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, आसनसोल से गिरिडीह के बांसडीह आने के दौरान देवघर के सिकटया बराज में पुल के नीचे बोलेरो गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आसनसोल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर परिवार ससुराल से वापस अपने घर गिरिडीह आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

देवघर के सिकटिया बराज में बोलेरो पलटने से 2 मासूम बच्चों के साथ तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के संदर्भ में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार अपनी पत्नी और साला सहित दो बच्चों के साथ चित्रा से गिरिडीह लौट रहे थे। रास्ते में सिकटिया बराज के पास बोलेरो असंतुलित होकर सीधे नीचे गिर गई।

हादसे में बराज में डूबने से लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चित्रा थाना प्रभारी राजीव कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। फिर बराज से गाड़ी को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में भी जुटी हुई है।