विवेक चौबे
गढ़वा। गढ़वा जिले के कांडी थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में शुक्रवार को दीपक कुमार राणा ने योगदान दिया। इस दौरान वे मीडिया से भी रु-ब-रु हुए। उन्होंने बताया कि कांडी थाना क्षेत्र के लिए शांति व्यवस्था स्थापित करना व लोगों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होगी।
नए थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत कर्ताओं को न्याय दिलाना, पुलिस-पब्लिक का समन्वय स्थापित करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता का भी सहयोग अपेक्षित रहेगा।
बता दें कि नए थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा 2018 बैच के पदाधिकारी हैं। वे इससे पहले चिनिया, गढ़वा टाउन व भंडरिया थाना के भी थाना में भी कार्य कर चुके हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।