अमृत वाटिका के निर्माण के लिए झारखंड से कलश रवाना

झारखंड
Spread the love

  • रांची रेलवे स्टेशन पर मेरी माटी-मेरा देश को लेकर हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

रांची। नई दिल्ली में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम का समापन समारोह 30 अक्‍टूबर को होगा। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड प्रदेश के 24 जिलों के 264 प्रखंडों से नेहरू युवा केंद्र संगठन के 507 स्वयंसेवक अमृत कलश के साथ रवाना हुए।

रांची रेलवे स्टेशन परिसर में नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से 28 अक्‍टूबर को अमृत कलश यात्रा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ के महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल, उप महानिरीक्षक पी कुजूर, दक्षिण-पूर्व रेलवे के मंडल प्रबंधक जेएस बिंद्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार, पीआईबी के संयुक्‍त निदेशक अब्दुल हमीद, सीआरपीएफ के सेनानायक अमित कुमार उपस्थित थे।

सर्वप्रथम नेहरू युवा केंद्र संगठन की राज्य निदेशक श्रीमती हनी सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। सीआरपीएफ, गेल, रांची विश्वविद्यालय, सरला बिरला विश्वविद्यालय, पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक कार्यालय, नगर पालिका रांची के अमृत कलश को श्रीमती हनी सिन्हा को प्रदान किया।

इसके बाद रांची विश्वविद्यालय की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमती हनी सिन्हा ने मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्य सभी को बताया। राकेश अग्रवाल ने मेरी माटी मेरा देश कार्यकम को देश के जमीनी स्तर से जुड़ाव को लेकर प्रकाश डाला। जेएस बिंद्रा ने भी विचार रखें।

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कार्यक्रम ने पूरे देश को एक सूत्र मे पिरोने का काम किया है। रांची विश्वविद्यालय ने शुरुआत से ही अपने विभिन्न कालेजों में इस कार्यक्रम को आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह और एनएसएस के राज्य समन्वयक ब्रजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं / स्वयंसेवकों को झारखंडी बंडी और साड़ी प्रदान की गयी।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में झारखंड राज्य के सभी 24 जिलों के 264 प्रखंडों की 4344 पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड के सभी प्रखंडों एवं सीआरपीएफ, गेल, रांची विश्वविद्यालय, सरला बिरला विश्वविद्यालय, पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक कार्यालय, नगर पालिका रांची से प्राप्त 284 अमृत कलशों को लेकर नेहरू युवा केंद्र संगठन के 507 स्वयंसेवक / युवा विशेष ट्रेन से 28 अक्‍टूबर को रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इन कलशों की मिट्टी से कर्तव्य पथ नई दिल्ली में एक अमृत वाटिका का निर्माण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 31 अक्‍टूबर, 2023 को किया जाएगा |

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।