सोशल मीडिया में दिनभर छाए रहे झारखंड के बीएलओ, देखें तस्‍वीरें

झारखंड
Spread the love

  • निर्वाचन तंत्र के जमीनी सिपाही हैं हमारे बीएलओ : के. रवि कुमार

रांची। झारखंड में ‘प्राउड ऑफ माय बीएलओ’ सोशल मीडिया अभियान 27 अक्‍टूबर को सुबह 11 बजे से लेकर मध्याह्न 12 तक चलाया गया। अभियान की शुरुआत राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अपने पोलिंग बूथ संख्या 372, मॉडल उच्च विद्यालय डोरंडा, रांची जाकर बीएलओ श्रीमती अनु कच्छप के साथ सेल्फी लेकर की। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने की उन्हें अनुभूति कराई।

इसके बाद निर्वाचन विभाग के तमाम पदाधिकारियों, राज्य भर के जिलों के उपायुक्तों, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के अलावा हजारों आम और खास लोगों ने अपने-अपने बूथ जाकर अपने बीएलओ के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। साथ ही उनके साथ सेल्फी या फोटो लेकर उसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी किया। परिणामस्वरूप पूरे दिन सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर हैशटैग ‘प्राउड ऑफ माय बीएलओ’ के साथ राज्य भर के बीएलओ के फोटो, सेल्फी और वीडियो छाये रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि प्रायः हम उस व्यक्ति या स्थान के साथ सेल्फी लेते हैं जो हमारी नजर में महत्वपूर्ण होता है, चूंकि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य आरंभ हो गया है। इस कार्य में बीएलओ एक महत्वपूर्ण कर्मचारी और मतदान केंद्र एक महत्वपूर्ण स्थल है। इसलिए मतदान केंद्र पहुंचकर ब्लू के साथ फोटो का यह अभियान चलाया गया।

रवि कुमार ने कहा कि शुक्रवार को ही ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है। अब आगामी 9 दिसंबर तक होम टू रोल सर्वेक्षण किया जाना है। इसलिए अभियान की शुरुआत के पहले ही दिन बीएलओ को अभिप्रेरित और उत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया गया, ताकि उन्हें इस बात की अनुभूति हो सके कि वे न केवल राज्य के मतदाताओं के लिए बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों की नजर में भी वे महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।