Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में दशहरा को लेकर विशेष मौसम बुलेटिन जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 22 अक्टूबर को दी।
तापमान में बढ़ोतरी
राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटे में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
23 अक्टूबर को आंशिक बादल
23 अक्टूबर को राज्य में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा।
रांची शहर में दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 27 से 29 और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्यियस के बीच रह सकता है।
24 अक्टूबर से बारिश संभव
24 को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
25 अक्टूबर को यहां वर्षा
25 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में हल्की से मध्य दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ जिले में देखने को मिलेगा।
यहां पढ़ सकते हैं अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।