Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज बदलेगा। दो दिन बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा के कुर्देग में 21.6 मिली मीटर दर्ज की गई। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 19 अक्टूबर को दी।
तापमान में गिरावट
राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान अगले 4 दिनों में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
23 अक्टूबर तक ये स्थिति
22 अक्टूबर को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है।
24 अक्टूबर से बारिश संभव
24 अक्टूबर को राज्य में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में देखने को मिलेगा। यानी संथाल और उससे सटे कुछ जिलों में बारिश संभव है। इसी तरह 25 अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की उम्मीद है।
यहां भी पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।