Jharkhand: स्कूल में समस्याओं का अंबार, कैसे तैयार होंगे होनहार, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। झारखंड सरकार स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधा देने के दावे तो कर रही है, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी प्रखंड की डारियोकमरोड पंचायत के रोवाउली ग्राम में स्थित विद्यालय में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने जब स्कूल का निरीक्षण किया, तो देखा कि बच्चों को पीने के पानी की समस्या के साथ-साथ स्कूल की चहारदीवारी टूटी हुई है। शौचालय में ताला लगा हुआ है।  स्कूल की जर्जर छत कभी भी गिर सकती है। स्कूल में नेटवर्क नहीं रहने की वजह से अपात स्थिति में किसी से भी संपर्क करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

इसके अलावा स्कूल में और भी कई समस्याएं हैं। इनके समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को स्कूल प्रधानाचार्य कई बार लिख चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरा गुस्सा पनप रहा है। पूर्व मंत्री श्री गागराई व ग्रामीणों ने सरकार व विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि स्कूल में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

स्कूल कैंपस समेत इसके चारों तरफ घास ही घास खड़ी है। स्कूल की चहारदीवारी टूटी हुई है। इस कारण लावारिस पशु स्कूल में घूमते रहते है, जोकि बच्चों की पढ़ाई में बाधा बन रहे हैं। कई बार लावारिस पशु बच्चों के लिए खतरे का कारण भी बन जाते हैं। स्कूल के कमरों के दरवाजे और खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। बेंच-डेस्क का यही हाल है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।